फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bombing at the door of the cloth merchant for not paying the extortion

रंगदारी न देने पर कपड़ा व्यवसाई के दरवाजे पर बमबाजी

Fri, 20 May 2022 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bombing at the door of the cloth merchant for not paying the extortion
रं रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज बाजार के रहने वाले कपड़े व्यापारी के दरवाजे पर रंगदारी न देने पर बमबाजी की गई। इससे परिवार के लोग सहम गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करती रही।
विज्ञापन

दुर्गागंज बाजार निवासी राजेंद्र पटेल की कपड़ा की दुकान है। बीते दो मई की सुबह उसकी दुकान में शटर के नीचे एक कागज पड़ा था। पत्र में उससे दस लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी।
विज्ञापन

रुपये 12 मई तक घर से एक किमी दूर एक स्थान पर पहुंचाने की बात लिखी गई थी। कपड़ा व्यवसायी ने इसे किसी की शरारत समझकर ध्यान नहीं दिया। बृहस्पतिवार भोर में उसके घर के पास बमबाजी की गई। इससे पूरा परिवार दहशत में आ गया। सूचना पर रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से एक पत्र बरामद हुआ। जिसमें लिखा गया था कि रुपये न पहुंचाने के कारण बमबाजी की गई है। पैसा न मिला तो खुद को संभालकर रखना।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून से बच जाओगे मगर, हमसे नहीं बच पाओगे। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी पूर्वी के साथ ही सीओ रानीगंज मोके पर पहुंचे। पीड़ित व्यापारी ने इस मामले में गांव के रामदीन पटेल, बृजेश श्रीवास्तव उर्फ बच्चन, कमलेश पटेल निवासी जयरामपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

बम धमाके की सूचना पर मौके पर गया था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी, सीओ, रानीग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed