फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bolero sneaks into divider full of swimmers, car collides from behind, death of a

Pratapgarh News: स्नानार्थियों से भरी बोलेरो डिवाइडर में घुसी, पीछे से कार टकराई, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bolero sneaks into divider full of swimmers, car collides from behind, death of a
प्रयागराज से संगम स्नान कर अयोध्या दर्शन करने जा रहे स्नानार्थियों की बोलेरो सोमवार दोपहर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर में जा घुसी। पीछे से आ रही कार बोलेरो से टकरा गई। इससे असम के रहने वाले सुमित की मौत हो गई। जबकि पांच स्नानार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर देल्हूपुर में हुए हादसे में कार सवार असम के गाेहाटी के डेरा गांव गोला घाट निवासी 47 वर्षीय सुमित खादेलिया, 45 वर्षीय सुनीता अग्रवाल और बोलेरो सवार झारखंड के गिरीडीह रायधनवा निवासी 65 वर्षीय अहिल्या देवी, 35 वर्षीय पिंकी देवी, 40 वर्षीय निर्मला देवी को पुलिस ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। सुनीता को उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे में मामूली रूप से चुटहिल बोलेरो सवार झारखंड के संतोष कुमार, महेंद्र कुमार ,कपिल देव, मीना देवी और असम की कंचन देवी, निर्मला देवी समेत 11 स्नानार्थी प्राइमरी विद्यालय में रोके गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अरविंद सिंह ने प्राथमिक विद्यालय देल्हूपुर में रुके हुए यात्रियों के भोजन का प्रबंध किया। देल्हूपुर थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि साइकिल सवार को बचाने में घटना हुई है। देल्हूपुर के करीब हुई दुर्घटना में स्नानार्थियों के उपचार की व्यवस्था देखने सीएमओ एएन राणा भी पहुंचे। घायलों का बेहतर उपचार कराने के लिए चिकित्सकों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed