फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bolero rider took the student out on the road

सड़क पर निकले छात्र को उठा ले गए बोलेरो सवार

Tue, 29 Mar 2022 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bolero rider took the student out on the road
नगर कोतवाली के प्रतापगढ़ सिटी महमदपुर के रहने वाला नौंवी के छात्र शिवम मौर्य को रविवार की शाम बोलेरो सवार उठा ले गए। हालांकि वह दिल्ली पहुंचने के बाद आरोपियों को झांसा देकर भाग निकला। खबर मिलने के बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों को भेजकर शिवम को घर पहुंचाने के लिए कहा।
विज्ञापन

सिटी के महमदमुर निवासी रामबहादुर मौर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका बेटा शिवम कक्षा नौ का छात्र है। रविवार की शाम वह घर से बाहर निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की जाने लगी। पता चला कि उसे बोलेरो सवार कुछ लोग उठा ले गए। पुलिस छात्र की खोजबीन करते हुए बाजार के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई। सोमवार की देर शाम परिजनों के पास शिवम ने फोन कर खुद के दिल्ली पहुंचने की बात बताई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, एक बोलेरो में दस लड़कों को कुछ लोग उठा ले गए। दिल्ली की सीमा पर पहुंचते ही सभी को अलग-अलग वाहनों में बैठाने लगे। इस बीच मौका देख शिवम भाग निकला। उससे बात होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। सूचना मिलने के बाद शिवम के रिश्तेदार उसके पास पहुंच गए। सीओ सिटी अभय पांडेय का कहना है कि शिवम के आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed