फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bolero crushed a student of class three, students and family jammed

कक्षा तीन के छात्र को बोलेरो ने कुचला, छात्रों, परिजनों ने लगाया जाम

Tue, 10 Dec 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bolero crushed a student of class three, students and family jammed
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पनिगो में बोलिरो की टक्कर से छात्र की मौत के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
मानिकपुर इलाके में सोमवार को स्कूल जा रहे कक्षा तीन के छात्र को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही विद्यालय के सैकड़ों छात्र, ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए और सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर कई थाने की पुलिस और एसडीएम भी आ गए। बाद में मुआवजे के आश्वासन पर जाम हटाया गया। इसके बाद पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के बिजलीपुर वनगढ़वा निवासी मित्रसेन यादव (12) पुत्र संजय यादव आरएन द्विवेदी इंटर कालेज पनिगौं में कक्षा 3 का छात्र था। सोमवार को वह सुबह घर से विद्यालय जा रहा था। पनिगौं गांव के सामने कालाकांकर की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन शव देखते ही बिलख पड़े। इसी दौरान विद्यालय के सैकड़ों छात्र भी आए गए और शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। बवाल की आशंका में एसडीएम कुंडा के साथ ही कुंडा, मानिकपुर, नवाबगंज की फोर्स बुला ली गई। पुलिस के पहुंचने के बाद भी आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया। उधर एसडीएम ने परिजनों को 5 लाख मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

इस पर जाम खत्म कर दिया गया। मृतक छात्र मित्रसेन अपने पिता का संजय यादव का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से बहन सृष्टि, मां सीलम देवी तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मानिकपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेव्ज दिया।

मृत छात्र मित्रसेन यादव। फाइल फोटो

मृत छात्र मित्रसेन यादव। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed