फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bolero and bullet ridden miscreants hijacked two youths

बोलेरो व बुलेट सवार बदमाशों ने दो युवकों को अगवाकर किया लहूलुहान

Fri, 28 May 2021 12:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 May 2021 12:43 AM IST
सार

  • रास्ते में फेंका, मरणासन्न अवस्था में ग्रामीणों ने देखा, प्राइवेट अस्पताल में चल रहा उपचार

विज्ञापन
Bolero and bullet ridden miscreants hijacked two youths
अपहरण

विस्तार

वैवाहिक कार्यक्रम में लाइट लगाकर घर लौट  रहे दो युवकों को बोलेरो व बुलेट सवार लोगों ने अगवा कर लिया। चाकू से हमला कर उन्हें अधमरा कर दिया। दोनों को उपचार के लिए जौनपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र के भोजेमऊ निवासी शिवम पाल (21) ननिहाल में रहता है। बुधवार को वह गांव के विवेक यादव (22) के साथ कोठरा गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में लाइट व जनरेटर लगाने गया था। वहां  से देर रात दोनों अपने तीसरे साथी को छोड़ने के लिए तारडीह गांव गए थे। वहां से कुछ दूर स्थित तालाब के पास दोनों शौच के लिए रुक गए। तभी बोलेरो व बुलेट से छह लोग पहुंचे।
विज्ञापन


शिवम और विवेक को लाठी-डंडे से पीटने के बाद उन पर चाकू से हमला कर दिया। अधमरा होने पर दोनों को बोलेरो में लाद लिया और भोजेमऊ के करीब बेहोशी की हालत में फेंक दिया। इस बीच किसी ग्रामीण की उन पर नजर पड़ी। सूचना मिलने पर परिजन रोते बिलखते पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए बादशाहपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की मां ने पुलिस तहरीर दी है। एसओ फतनपुर ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed