फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   body water drying up due to heat

Pratapgarh News: गर्मी के कारण शरीर का सूख रहा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
body water drying up due to heat
मेडिकल कॉलेज में पेट दर्द के साथ उलटी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को औसतन 40 मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे। इनमें से नौ की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। चिकित्सक पेट दर्द की वजह शरीर में पानी की कमी बता रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों पड़ रही प्रचंड गर्मी के चलते लोगों को पसीना खूब हो रहा है। इससे शरीर का पानी सूख जा रहा है। पेट में दर्द के साथ उलटी शुरू हो जा रही है। इससे मरीज पस्त हो जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. मनोज खत्री ने बताया कि पारा आसमान छू रहा है। दिन में लू चल रही है। तेज धूप हो रही है। पंखा और कूलर काम नहीं कर रहा है। पंखा और कूलर के सामने बैठने वाले लोगों के शरीर का पानी पसीना के रूप में बाहर निकल जा रहा है। इससे पेट में दर्द और उलटी जैसी दिक्कतें हो रही है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में पेट दर्द से पीड़ित 40 मरीज आए थे। नौ को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बाकी लोगों को दवा देकर घर भेज दिया गया। गर्मी तक बचकर रहने का सलाह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed