फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Body of a youth found in bushes near the railway track, suspicion of murder

Pratapgarh : रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 16 Nov 2025 02:41 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Nov 2025 02:41 PM IST
सार

देल्हूपुर थाना क्षेत्र के विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन के समीप भावलपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Body of a youth found in bushes near the railway track, suspicion of murder
चंद्र प्रकाश मिश्र उर्फ गोलू। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

देल्हूपुर थाना क्षेत्र के विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन के समीप भावलपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान चंद्रप्रकाश मिश्रा उर्फ गोलू (26) पुत्र अशोक कुमार मिश्र निवासी रघवापुर थाना रानीगंज के रूप में की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में एक शव दिखने पर ग्रामीणों ने देल्हूपुर पुलिस को सूचना की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो वह खून से सना था। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद घटना की सूचना परिजनों को देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजन बदहवास हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed