फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BOB's 3.36 lakh customers get relief, exempt to withdraw KYC

बॉब के 3.36 लाख ग्राहकों को राहत, बगैर केवाईसी रुपये निकालने की मिली छूट

Tue, 28 Apr 2020 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
BOB's 3.36 lakh customers get relief, exempt to withdraw KYC
bank
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने 3,36,485 ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। वर्षों से बंद बैंक खातों से अब बगैर केवाईसी दिए ही रुपये निकाल सकेंगे। मगर यह सुविधा केवल लॉकडाउन तक ही मिलेगी, इसके उपरांत खाते को अपडेट कराने के बाद ही बैंक खाते से रुपये निकालने की छूट मिलेगी।
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा के जनधन योजना के खाते, गैस सब्सिडी, श्रमिक मजदूरों और जाबकार्ड धारकों के खाते में सब्सिडी की रकम आने के बाद भी जो ग्राहक निकाल नहीं पा रहे थे, उनके लिए केवाईसी अनिवार्य कर दी गई थी। जो लोग केवाईसी जमा करके खाता अपडेट नहीं कराते थे, वह खाते से रुपये नहीं निकाल पा रहे थे।
विज्ञापन

खाता अपडेट कराने के लिए ग्राहकों की भीड़ शाखाओं में उमड़ रही थी। इस भीड़ को रोकने और जरूरतमंद लोगों को समय पर रुपये का भुगतान करने के लिए बॉब ने 3,36,485 ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। अब लॉकडाउन तक किसी भी ग्राहक को केवाईसी देने की जरूरत नहीं है, वह किसी भी ग्राहक सेवा केंद्र और शाखा से रुपये प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य शाखा प्रबंधक टीके चक्रवर्ती ने बताया कि लॉकडाउन में किसी ग्राहक को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए केवाईसी की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद ग्राहकों को केवाईसी अवश्य जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed