फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Board Examination: Increased pressure on principals to rectify errors

बोर्ड परीक्षा: त्रुटियों को सुधारने का प्रधानाचार्यो पर बढ़ा दबाव

Thu, 31 Oct 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Board Examination: Increased pressure on principals to rectify errors
इस बार अंकपत्र व प्रमाण पत्र में नामों की त्रुटियों को सुधार कराने के लिए परीक्षार्थियों को परेशान नहीं होना होगा। आनलाइन फार्म में परीक्षार्थियों के नामों की त्रुटियों के सुधार को लेकर बोर्ड गंभीर है। नामावली, भरे गए आनलाइन फार्म व आईडी के साथ परीक्षार्थियों का मिलान कराया जाएगा। त्रुटियों के सुधार के लिए डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा है। इससे प्रधानाचार्यों पर दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

जिले में 39 राजकीय व 78 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय है। इसके अलावा 600 के पार वित्तविहीन विद्यालय है। हाईस्कूल व इंटर की यूपी बोर्ड परीक्षा मिलाकर कुल डेढ़ लाख से अधिक परीक्षार्थी भाग लेते है। नए शिक्षासत्र की शुरूआत से ही बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र निर्धारण व बोर्ड परीक्षा फार्म भराने को लेकर कालेजों में प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

कालेजों में आन लाइन फार्म भराया जाता है। परीक्षार्थी के नाम, अभिभावक के नाम व पते में किसी भी गलती न हो, इसके लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जाता है। मगर कालेज प्रशासन इसे लेकर गंभीर नहीं दिखता। यही वहज है कि कि जब परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र मिलता है, या फिर परीक्षा के बाद अंक पत्र व प्रमाण पत्र मिलता है, उसमें नाम, पता व अभिभावक के नामों में काफी त्रुटियां मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रुटियों के सुधार को लेकर परीक्षार्थियों को कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है। मगर इस बार परीक्षार्थियों को इससे राहत मिलेगी। दरअसल बोर्ड त्रुटियों के सुधार को लेकर पहले ही सजग है। नामावली व आनलाइन फार्म के मिलान के बाद मिली त्रुटियों के बाद बोर्ड ने फिर से परीक्षार्थियों के नाम, पते व अभिभावक के नामों का सत्यापन करने का निर्देश दिया है।

ताकि त्रुटियों को सुधार किया जा सके। डीआईओएस डा. एसके सिंह ने सभी प्रधानाचार्यों को त्रुटियों के सुधार को लेकर निर्देशित किया है। 15 नवंबर तक इसे दुरुस्त करने का समय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed