{"_id":"5e78e7a08ebc3e7289015653","slug":"blow-on-former-caretaker-narrowly-escaped-pratapgarh-news-ald2717346154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कार्यवाहक प्रधान पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व कार्यवाहक प्रधान पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा
विज्ञापन
crime
फतनपुर थाना क्षेत्र में पूर्व कार्यवाहक प्रधान पर कुछ लोगों ने फायर झोंक दिया। गोली उसकी बाइक की डिग्गी में जा लगी। इससे वह बाल-बाल बच गया। इस पर आरोपियों ने उसे लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया है।
फतनपुर थाना क्षेत्र के गारापुर निवासी कौशल (35) कार्यवाहक प्रधान थे। सोमवार को वह दवा लेने प्रतापगढ़ जा रहे थे। आरोप है कि रानीगंज थाना क्षेत्र के खतनपुर पावर हाउस की ओर जैसे ही मुड़ा कि कुछ लोगों ने पीछे से उस पर फायर झाेंक दिया। गोली बाइक की डिग्गी में जा लगी। इससे बाइक लेकर कौशल पलट गया।
आरोप है कि हमलावरों ने उसे लाठी-डंडे और हॉकी से पीटकर अधमरा कर दिया। फायर की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। खबर मिलते ही रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने इस मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। रानीगंज एसओ ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।