फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bloody conflict between brothers over cutting bamboo, ten injured

Pratapgarh News: बांस काटने को लेकर सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, दस घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bloody conflict between brothers over cutting bamboo, ten injured
इलाके में बांस काटने के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों का परिवार आपस में भिड़ गया। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से चले लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी के हमले में महिलाओं समेत दस लोग घायल हो गए। पांच की हालत गंभीर होने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इमलीडांड निवासी रईस अहमद और माशूक सगे भाई है। एक सप्ताह से दोनों के बीच बांस की कोठ की हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनों पक्ष जामताली चौकी पहुंचे थे। विवाद की स्थिति देख पुलिस ने दोनों पक्ष को बांस काटने से मना किया था। शुक्रवार को रईस अहमद का पक्ष बांस काटने लगा तो दूसरे पक्ष से बहन जरीना ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्ष की महिलाओं के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग लाठी, कुल्हाड़ी और ईंट पत्थर से एक दूसरे पर हमलावर हो गए। मारपीट में रईस अहमद व पत्नी शकीरा बानो, बेटा गुलरेज, बेटी अनम सहित बहन जरीना , सहरीन, सबीना बानो, मदीना बानो, राजिया और भांजी गुलनामा लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट को शांत कराकर घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा। रईस, जरीना, अनम, गुलरेज, मदीना बानो, शहरीन बानो को प्राथमिक उपचार के बार मेडिकल कॉलेजर रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल के बाद मुकदमा लिखने की बात कह रही है।
विज्ञापन

चौकी के सिपाही पर विवाद भड़काने का आरोप
थाना क्षेत्र के इमली डांड में सगे भाइयों के बीच हुए संघर्ष में जामताली चौकी के एक चर्चित सिपाही की भूमिका पर सवाल उठाया जा रहा है। माशूक का आरोप है कि दोनों पक्षों को बांस काटने के लिए मना किया गया था लेकिन सिपाही की सह पर विपक्षी भाई सुबह बांस कटवाने लगा। इसी बात का विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed