फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bloody clash between two sides in tree cutting dispute, firing

पेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, हवाई फायङ्क्षरग

Sun, 01 May 2022 08:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two sides in tree cutting dispute, firing
पेड़ काटने के विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। इस दौरान फायरिंग भी हुई। मारपीट में घायल पांच लोगों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पिंगरी गांव में रविवार सुबह पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी, डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई।
विज्ञापन

घटना में एक पक्ष से सुनील कुमार सिंह उर्फ बेबी (42), धीरेंद्र प्रताप सिंह (50), अमरनाथ सरोज (35) निवासी पिंगरी, चंदन (25) निवासी सराय गोपाल घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सदाशिव यादव (52), लालजी यादव (45), भारतलाल (51), अशोक कुमार और दो महिलाएं भी घायल हो गईं। गांव के लोगों के बीच-बचाव के बाद दोनों पक्ष अलग हुए। परिजनों ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद भी एक पक्ष से सदाशिव, लालजी, भारत तथा दूसरे पक्ष से धीरेंद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह बेबी की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एक पक्ष से सुनील सिंह उर्फ बेबी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में अरोप लगाया कि वह अपने चाचा धीरेंद्र प्रताप सिंह के साथ जोरई का पुरवा पिंगरी खेत खलिहान देखने जा रहा था। तभी पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही भारत लाल, सदाशिव आदि ने उन पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जानलेवा हमले में सुनील सिंह के साथ धीरेंद्र प्रताप अचेत हो गए।
शोर सुनकर अरमनाथ और चंदन बचाने दौड़े तो उनको भी जातिसूचक गालियां देते हुए पीटा। जान से मारने की नियत से फायर भी किए। मगर सब बच गए। पुलिस ने सुनील की तहरीर पर भारत लाल यादव, सदाशिव यादव, लालजी यादव, अर्पित यादव, अंकित यादव, अनिल यादव, अतुल यादव, अशोक यादव, गोविंद यादव निवासी पिंगरी व पुरुषोत्तम यादव निवासी बड़ूपुर के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।

अस्पताल में मारपीट के साथ हुआ हंगामा, पुलिस ने दौड़ाया
पिंगरी गांव में मारपीट के बाद एक पक्ष के लोग अस्पताल में मेडिकल कराने आए थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पर मेडिकल के लिए पहुंच गए। पहले पहुंचे लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मिली। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले लोगों को दौड़ाया। तब जाकर अस्पताल का माहौल शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed