फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Blood stained cloth, car keys recovered on the trail of murderer

Pratapgarh News: हत्यारोपी की निशानदेही पर खून से सना कपड़ा, कार की चाबी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Blood stained cloth, car keys recovered on the trail of murderer
न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर लिए गए डिहवा जलालपुर के प्रधान करुणेश भारती के मुख्य हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खून से सना कपड़ा और कार की चाबी बरामद कर ली। बरामदगी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल में दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के डिहवा जलालपुर गांव के प्रधान करुणेश भारती उर्फ मम्मन की कुंडा के ताजपुर बाबूगंज मार्ग पर उन्हीं की कार में छह जून को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई सुशील की तहरीर पर पुलिस ने इश्तियाक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल सरिता पत्नी संतोष सरोज, कुलदीप केशरवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मुख्य हत्यारोपी इम्तियाज फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। तीन दिन पूर्व पुलिस को चकमा देकर उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसकी जानकारी होने पर विवेचक ने न्यायालय में रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया। न्यायालय ने 24 घंटे के लिए रिमांड की स्वीकृति दे दी। शुक्रवार को पुलिस ने उसे 24 घंटे के लिए रिमांड पर लिया। सीओ कुंडा अजीत सिंह ने बताया कि रिमांड पर लिए गए आरोपित से चाबी व खून से सने कपड़े बरामद किए गए है। इसके बाद आरोपी को शनिवार शाम चार बजे से पहले जेल में दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed