फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   blood relation brother killed sadar mla's uncle

सदर विधायक के चाचा की सगे भाई ने कराई हत्या

Sun, 28 Mar 2021 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
blood relation brother killed sadar mla's uncle
blood relation brother killed sadar mla's uncle
प्रतापगढ़। सदर विधायक राजकुमार पाल के परिवार के चाचा रामपाल पाल की हत्या उनके सगे भाई ईश्वरदीन पाल उर्फ नन्हे ने डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। उसे शंका थी कि बेटे की मौत व दूसरे बेटे के बीमार होने के पीछे उसके भाई द्वारा किया जाने वाला तंत्र-मंत्र है। पुलिस ने सुपारी दिलाने वाले लेखपाल के मुंशी, एक शूटर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया। दूसरा सुपारी किलर फरार है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पूरे ईश्वरनाथ निवासी रामपाल पाल सदर विधायक के परिवार के चाचा थे। 21 मार्च को घर के करीब रामपाल पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सगे भाई ईश्वरदीन पाल उर्फ नन्हे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को पक्का यकीन था कि हत्या भाड़े के शूटरों से कराई गई है। भागने के दौरान शूटर सीसीटीवी में कैद हो गए थे। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि मोबाइल की काल डिटेल व सर्विलांस की मदद से घटना का खुलासा करने में मदद मिली। सीओ सिटी अभय पांडेय व नगर कोतवाल के साथ ही स्वाट टीम ने शनिवार की देर रात छत्ता का पुरवा से ईश्वरदीन उर्फ नन्हे पाल, नंदलाल यादव उर्फ बेदी यादव, हरिश्चंद्र यादव निवासी पूरे अंती और शूटर अफसर निवासी मुर्गीफार्म काशीराम कालोनी मीराभवन को दबोच लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और दो बाइक बरामद हुईं। पूछताछ में ईश्वरदीन ने बताया कि बड़े भाई रामपाल पाल ने उसका जीन दूभर कर दिया था। झाड़फूंक कराकर दो साल पहले उसके बेटे को मरवा दिया।
विज्ञापन

बेटे की मौत के बाद मुर्गा पार्टी की थी। मेरा दूसरा बेटा बीमार रहता है। इन दिक्कतों को देखते हुए अपनी परेशानी सदर तहसील के रिटायर्ड लेखपाल के मुंशी नंदलाल यादव उर्फ बेदी से बताई। नंदलाल ने रामपाल को रास्ते से हटाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की। एडवांस 35 हजार रुपये दिए थे। नंदलाल ने अपने भाई हरिश्चंद्र से बातचीत कर पिस्टल ली। इसके बाद भाड़े के दो शूटरों से एक लाख में सौदा तय किया। अफसर ने अपने साथी के साथ मिलकर रामपाल की हत्या की सुपारी ली। घटना के बाद दस हजार रुपये नंदलाल को फिर दिए थे। बाकी रुपये कुछ दिनों में देने की बात कही थी। पुलिस ने मृतक के भाई ईश्वरदीन पाल, नंदलाल यादव, हरिश्चंद्र व शूटर अफसर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद रिश्तेदार के घर छिपाई थी बाइक
नगर कोतवाली के मुर्गीफार्म कांशीराम कालोनी निवासी शूटर अफसर ने पूछताछ में बताया कि घटना के बाद उसने बाइक अपने रिश्तेदार के घर छिपा दी थी। घटना की जानकारी रिश्तेदार को नहीं थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने बाइक अचलपुर से बरामद कर ली।
पूर्व विधायक का पड़ोसी है लेखपाल का मुंशी
लेखपाल के मुंशी नंदलाल व उसके भाई हरिश्चंद्र की तलाश में शनिवार की रात पुलिस टीम ने पूरे अंती में दबिश दी। आरोपियों के घर से लगा सपा के पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना का मकान है। दबिश के दौरान शोरशराबा होने पर पूर्व विधायक व उनके परिवार के लोग भी बाहर निकल आए। पुलिस से विरोध भी हुआ, मगर मामला समझने के बाद सब शांत हो गए।

शार्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग, चार मवेशियों की मौत
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के पूरबगांव तिवारीपुर के रहने वाले शैलेंद्र कुमार के परिवार के लोग शनिवार को सो रहे थे। अचानक रिहायशी छप्पर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से रिहायशी छप्पर जलने लगा। शोर शराबा सुनकर लोग दौड़े। छप्पर के नीचे सो रहे दो बच्चों को किसी तरह सकुशल बाहर निकाल लिया। हालांकि आग में फंसने से चार मवेशियों की मौत हो गई। गृहस्थी के सामान भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed