{"_id":"60f5857b8ebc3e736d2c15bc","slug":"block-pramukh-oath-ceremony-today-area-panchayat-commitee-meeting-will-be-held-after-oath-pratapgarh-news-ald3112326138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण समारोह आज, शपथ के तुरंत बाद होगी क्षेत्र पंचायत समितियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण समारोह आज, शपथ के तुरंत बाद होगी क्षेत्र पंचायत समितियों की बैठक
Tue, 20 Jul 2021 12:03 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:03 AM IST
सार
जिले के 17 विकास खंडों में मंगलवार को ब्लॉक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। डीएम ने ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाने के लिए जनपदस्तरीय अधिकारियों को नामित किया है।
विज्ञापन
विस्तार
जिले के 17 विकास खंडों में मंगलवार को ब्लॉक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। डीएम ने ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाने के लिए जनपदस्तरीय अधिकारियों को नामित किया है। ब्लॉक मुख्यालयों पर 11 बजे से प्रारंभ होने वाला कार्यक्रम दो बजे तक चलेगा।
ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव के ठीक दस दिन बाद उन्हें उनकी जिम्मेदारी सौंपने के लिए मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। डीएम ने सभी ब्लॉकों में नोडल अधिकारी नामित करते हुए ब्लॉक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने को कहा है। शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद क्षेत्र पंचायत समिति की पहली बैठक होगी, जिसमें बीडीसी सदस्यों से विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव लिए जाएंगे।
शपथ ग्रहण का समय सुबह 11 से अपराह्न दो बजे तक रखा गया है।
हालांकि अलग-अलग ब्लॉकों में अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। ऐसा नेताओं के पास समय कम होने चलते किया गया है। बीडीओ सदर आकांक्षा सिंह ने बताया कि ब्लॉक में शपथ ग्रहण समारोह दो बजे से होगा।
विज्ञापन
डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि पट्टी में एआर कोआपरेटिव, मंगरौरा में एसडीएम सदर, आसपुर देवसरा में एसडीएम पट्टी, सदर में जिला समाज कल्याण अधिकारी सदर, संडवा चंद्रिका में भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम, मानधाता में बीएसए, शिवगढ़ में एडीएम रानीगंज, गौरा सहायक अभियंता लघु सिंचाई, बेलखरनाथधाम महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, लालगंज में एसडीएम लालगंज, रामपुर संग्रामगढ़ में प्रिंसिपल अफीम कोठी, सांगीपुर में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, लक्ष्मणपुर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, कुंडा में एसडीएम कुंडा, कालाकांकर में प्रिंसिपल ग्राम्य विकास संस्थान कालाकांकर, बिहार में उपकृषि निदेशक, बाबागंज में जिला कृषि अधिकारी को शपथ दिलाने के लिए नामित किया गया है।