{"_id":"688d0457eeb93c71060cc2a5","slug":"block-education-officers-were-given-the-responsibility-of-publicity-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-144778-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: माध्यमिक विद्यालयों में होंगे एक-एक खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: माध्यमिक विद्यालयों में होंगे एक-एक खेल
विज्ञापन
ग्रामीण अंचल के युवाओं की प्रतिभा निखरेगी। एक विद्यालय-एक खेल योजना के तहत माध्यमिक विद्यालयों में एक-एक खेल चयनित कर उसमें बच्चों को निखारा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए नई पहल की है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले में संचालित 650 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर एक खेल योजना को अमली जामा पहनाने के निर्देश दिए हैं।
जनपद में संचालित 43 राजकीय, 78 एडेड एवं अन्य वित्तविहीन विद्यालयों में अगस्त महीने में खेल का चयन कर विद्यार्थियों की टीम तैयार की जाएगी। खिलाड़ी पहले ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विजेता टीम तहसील स्तर पर प्रतिभाग करेंगी। यहां से जीतने वाली जिला स्तर पर दमखम दिखाएगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीमें मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगी।
माध्यमिक विद्यालय के खेल सचिव संतोष सिंह ने बताया कि एक विद्यालय-एक खेल योजना के तहत विद्यालय कबड्डी, खो-खो, दौड़, ऊंचीकूद, लंबीकूद, भाला फेंक, क्रिकेट, फुटबॉल, वाॅलीबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स और टेनिस खेल का चयन कर सकेंगे। इन्हीं खेलों की टीम विद्यालय स्तर पर तैयार होगी।
विज्ञापन
बोले अफसर
ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल योजना संचालित है। खेल प्रतियोगिता के संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं। हर विद्यालय अपना एक खेल चुन छात्रों की टीम तैयार करेगा।
ओमकार राणा, डीआईओएस