फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP will form the world's biggest party : former minister

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी भाजपा

Fri, 05 Dec 2014 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJP will form the world's biggest party : former minister
प्रतापगढ़। पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडेय ने कहा है कि भाजपा ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को पीछे छोड़कर सबसे अधिक सदस्यों वाली राजनीतिक पार्टी बनने का लक्ष्य रखा है। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में दावा किया कि इस दिशा में पार्टी को आशातीत सफलता मिल रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान की जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं से बूथों पर शिविर का आयोजन कर अधिकाधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री 7, 8 और 9 दिसंबर को मंडल के प्रभारियों को गांव में निवास कर सदस्यता अभियान को गति देने को कहा है। 19, 20 और 21 दिसंबर को जिले  के सभी बूथों पर प्रभारियों के नेतृत्व में घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनाने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी ने बताया कि सभी प्रकोष्ठों को तीन-तीन दिन की तिथियां निश्चित कर सदस्य बनाने को कहा गया है। इस मौके  पर पूर्व मंत्री मोती सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेशनारायण मिश्र, जवाहर लाल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश त्रिपाठी, गोकुलनाथ श्रीवास्तव, अवधेश मिश्र, छोटेलाल पटेल, धीरज ओझा, नीलम हिंद, आरके पांडेय, संजय सिंह, अम्बिकेश मणि त्रिपाठी, रामबोध पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

 भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने के लिए नगर मंडल के पदाधिकारियाें ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर कैंप लगाया। इसमें 106 लोगाें को आनलाइन सदस्य बनाया गया। इस मौके पर संतोष जैन, पूर्व मंत्री अवधेश मिश्र, गणेश नारायण मिश्र, जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी,  संजय तिवारी, विवेकदत्त मिश्र पाली, चंद्रप्रकाश पाल, संजय मिश्र, बृजेंद्र प्रताप सिंह, दीपक मिश्र, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed