फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP will drive five million members

अभियान से पांच लाख सदस्य बनाएगी भाजपा

Thu, 11 Dec 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Thu, 11 Dec 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
BJP will drive five million members
भारतीय जनता पार्टी प्रतापगढ़ जनपद में पांच लाख सदस्य बनाएगी। भाजपा का यह सदस्यता अभियान चार चरणों में होगा जो 31 मार्च तक जारी रहेगा। यह जानकारी भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने पट्टी नगर में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कही। सदस्यता अभियान में पट्टी से 4284 लोगों के सदस्यता ग्रहण करने पर प्रसन्नता जाहिर की।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का युवा तेजी से भाजपा के साथ जुड़ रहा है। शायद यही कारण है कि तमाम राजनैतिक दलों के लोग बौखलाए हैं। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ में कसीदें पढ़ते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता व कार्यशैली का डंका देश ही नहीं विदेशों में भी बज रहा है। देश की जनता को अच्छे दिनों के आगाज नजर आने लगे हैं। पूर्व मंत्री मोती सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा के प्रति समर्पण भावना जनता में बढ़ रही है। शायद यही कारण है कि पट्टी की जनता ने पार्टी की सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि पट्टी विधानसभा क्षेत्र के प्रदेश की किसी भी विधानसभा से सदस्य संख्या में पीछे नहीं होगी। अंत में उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया और कहा कि उससे हर वर्ग किसान, व्यापारी, छात्र सभी खफा है जिसका परिणाम उन्हें चुनाव में पता चल जाएगा। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में काशी प्रांत प्रमुख गोविंद शुक्ल, धीरज ओझा, केके सिंह, डा. राम बोध पांडेय, अंबिकेश त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य लाल बहादुर, पंकज सिंह, प्रदीप कुमार सिंह बाले, प्रतिनिधि विनोद पांडेय, कृष्ण कुमार शुक्ल, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed