{"_id":"5b1967274f1c1b614d8b5279","slug":"bjp-should-follow-pranab-mukharjee-s-advice","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणव मुखर्जी की नसीहतों का पालन करे भाजपा : प्रमोद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रणव मुखर्जी की नसीहतों का पालन करे भाजपा : प्रमोद
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के शिरकत करने और गुरुवार शाम संघ शिक्षा वर्ग के तृतीय वर्ष के प्रशिक्षण कोर्स के समापन समारोह में उनके भाषण के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को प्रणब मुखर्जी की नसीहतों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी को नफरत की राजनीति छोडक़र सबको साथ लेकर चलना चाहिए। बातचीत का माहौल बनाना चाहिए।
गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई थी कि वह संघ के कार्यकर्ताओं को क्या संदेश देंगे। पूर्व राष्ट्रपति के इस कदम के राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जा रहे थे। खुद कांग्रेसी भी असहज थे। पूर्व राष्ट्रपति के भाषण के बाद दिग्गज कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा को प्रणब मुखर्जी की नसीहतों पर गौर करना चाहिए और नफरत की राजनीति छोड़ देना चाहिए। इससे देश में सद्भाव का माहौल बनेगा।