फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bjp news

कृषि ऋण के अतिरिक्त मिले अनुदान

Mon, 13 Apr 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 13 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
bjp news
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष केके सिंह ने कहा है कि अगर सरकार वास्तव में किसानों को मदद देना चाहती है तो कृषि ऋण माफ करने के लिए अतिरिक्त अनुदान दे। सदमे से होने वाली मौतों और आत्महत्या का मुख्य कारण किसानों को सताने वाली भविष्य की चिंता है।
विज्ञापन


केके सिंह सोमवार को सिटी पैलेस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वे के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। राजस्वकर्मी किसी गांव में नहीं गए। बैठकर ही रिपोर्ट लगा दी। हकीकत यह है कि जिले के किसानों की 75 फीसदी फसलों का नुकसान हुआ है। जो 25 फीसदी बची है अगर हल्की भी बारिश हुई तो वह भी नष्ट हो जाएगी। मगर जो रिपोर्ट भेजी गई है वह 25 से 30 प्रतिशत क्षति की है।
विज्ञापन


 उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि अगर वह वास्तव में किसानों की मदद करना चाहती है तो किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए गए ऋण भी माफ करे। अनुदान इसके अतिरिक्त दे। किसान इसलिए भी चिंतित हो रहा है कि वह कर्ज कैसे चुकाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी, पार्टी के वरिष्ठ नेता रविप्रताप सिंह, मोर्चा के जिला महामंत्री अरविंद शुक्ल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed