{"_id":"587932694f1c1b8327ba9df0","slug":"bjp-leader-tecket","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में डेरा जमाए बैठे हैं नेताओं की मंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में डेरा जमाए बैठे हैं नेताओं की मंडली
अमर उजाला ब्यूूूराो प्रतापगढ़
Updated Sat, 14 Jan 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ में भाजपा के वैसे तो कई उम्मीदवार लाइन में हैं। मगर टिकट केवल उसी को मिलेगा जो हर तरीके से मजबूत हो विरोधी प्रत्याशी को उसके ही अंदाज से जवाब दे सके। फिलहाल इन दिनों टिकट के दावेदारों की मंडली दिल्ली मेें डेरा जमाए हुए है। लोग बड़े नेताओं की परिक्रमा करने में लगे हुए है। उम्मीद है कि टिकट की घोषणा 19 से 20 जनवरी के बीच हो जायेगी।
युवा वोटरों और विकास के मुद्दे और कार्यकर्ताओं के भरोसे भाजपा चुनाव की जंग फतेह करना चाहती है। इसके लिये सेनापतियों यानि प्रत्याशियों का चयन करने में पार्टी जल्दीबाजी नहीं दिखा रही है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि जिले की सभी विधानसभाओं की भौगोलिक स्थिति और वहां की जमीनी सियासत के बाद ही टिकट तय होगा। इसके अलावा जो सबसे बड़ी बात सामने आ रही है। वह है प्रत्याशी का मजबूत होना। अंदरखाने से मिली जानकारी के अनुसार वही प्रत्याशी पार्टी का पहली पसंद बनेगा जो सीट जीतने की क्षमता रखता हो। पार्टी ने जो टिकट बांटने का जो मानक बनाया है अगर इस पर काम हुआ तो जिले के बहुत सारे दावेदार पीछे रह जायेंगेे।
पता चला है कि हर विधानसभा से दर्जनों नेताओं ने टिकट के लिये अपनी दावेदारी ठोक दी है। वे किसी मायने में पीछे नहीं हटना चाहते हैं। दर्जनों नेताओं ने इन दिनों टिकट के चक्कर में दिल्ली कूच किया है। दावेदारों ने टिकट पाने के लिये पूरी ताकत झोंक दी है। पता चला है कि अकेले सदर विधानसभा से करीब दर्जन भर प्रत्याशी टिकट पाने की आशा से दिल्ली में कई दिनों से नेताओं के आगे-पीछे घूम रहे हैं। इस विधानसभा में टिकट के दावेदारों की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जो मजबूती से दावेदारी करेगा उसी को टिकट मिलने संभावना है। फिलहाल 20 जनवरी तक जिले का टिकट घोषित हो जायेगा।