फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP leader gave advice to the post in-charge not to increase the stream

चौकी प्रभारी को भाजपा नेता ने दी धारा न बढ़ाने की नसीहत

Mon, 13 Jul 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
BJP leader gave advice to the post in-charge not to increase the stream
भाजपा नेता सुनील गोयल के खिलाफ नगर कोतवाली में दर्ज मुकदमे की जांच कर रहे दरोगा को भाजपा के मीडिया प्रभारी विवेचना में धारा न बढ़ाने की नसीहत दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस मामले में भाजपा के मीडिया प्रभारी की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सियासत गर्म हो गई है।
नगर कोतवाली के भदरी हाउस निवासी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक सुनील गोयल के खिलाफ नगर कोतवाली में मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
इस मामले में सुनील गोयल की ओर से पैरवी करते हुए मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ल का मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी रहे दीप नारायण यादव को फोन पर विवेचना के संबंध नसीहत देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें सुनील गोयल के खिलाफ दर्ज मुकदमे में घर में घुसकर मारपीट की धारा बढ़ाने की बाबत जानकारी लेने के दौरान मीडिया प्रभारी सही काम करने की नसीहत देते हुए यह कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि शहर में लोगों से रिश्वत लेने के कई मामले उनके संज्ञान में हैं। कल ही सामने लाकर खड़ा कर दूंगा। चौकी प्रभारी उनसे सामने लाकर खड़ा करने की बात कह रहे हैं। फिलहाल, रविवार को यह ऑडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि ऑडियो वायरल होने की जानकारी है।
विज्ञापन

मां चंद्रिका देवी धाम में चढ़ावे की नथिया बदलने का आरोप
मां चंद्रिका देवी धाम पर चढ़ावे की नथिया बदलने का आरोप भक्त ने पुजारी पर लगाया है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। अंतू थाना क्षेत्र में चंद्रिकन धाम है। क्षेत्र के छतरपुर रायतारा निवासी राकेश कुमार सिंह ने 26 जून को मनौती पूरी होने पर मंदिर में सोने की नथिया चढ़ाई थी। राकेश ने पुलिस को बताया कि 28 जून को पुजारी की ड्यूटी बदल गई। दूसरे पुजारी की नजर नथिया पर गई, जो नकली थी। लोगों ने एक पुजारी पर नथिया बदलने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अंतू ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार सबमर्सिबल चोरी, हड़कंप
बीरापुर। खेत की सिंचाई के लिए लगाए गए सबमर्सिबल पंप चोर खोल ले गए। रानीगंज थाना क्षेत्र के अड़ार कुंभापुर दिनेश यादव, जगराम यादव, जगदीश यादव के खेत में लगा सबमर्सिबल पंप, स्टार्टर शनिवार की रात चोर खोल ले गए। कुंभापुर निवासी श्यामकिशोर पांडेय के कमरे का ताला तोड़कर भी चोर सबमर्सिबल चुरा ले गए। रविवार की सुबह लोगों को चोरी की जानकारी हुई। शिकायत पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही।
फल कारोबारी की मौत की खबर से मचा कोहराम
गुजरात में रहकर फल का व्यवसाय करने वाले कारोबारी की हादसे में मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पट्टी कोतवाली के शेखपुर निवासी मोहम्मद सरवर अली (35) पुत्र मुनीर गुजरात में रहकर फल का कारोबार करता था। रविवार को वह फल लेने के लिए पिकअप से मंडी जा रहा था। अचानक ओवरब्रिज पर पिकअप अनियंत्रित हो गई। उस पर सवार सरवर नीचे कूद पड़ा। नीचे सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के चार बच्चे हैं।

तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार
भंगवाचुंगी चौकी प्रभारी ने तमंचा के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने नया मालगोदाम रोड से शनिवार की रात गोविंद सरोज पुत्र रामदास निवासी ताला थाना कंधई को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed