फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP hoisted the flag in municipality and six town panchayats

Pratapgarh News: नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में भाजपा ने लहराया परचम

Sun, 14 May 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 14 May 2023 12:22 AM IST
सार

नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी में अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी मोहम्मद जकी खां को 2473 मत, नगर पंचायत कटरा मेंदनीगंज चेयरमैन की सीट सपा से छीनते हुए भाजपा प्रत्याशी सीता देवी ने 2318 मत पाकर जीत हासिल की। यह सीट सांसद संगमलाल गुप्ता के लिए प्रतिष्ठा बनी थी।

विज्ञापन
BJP hoisted the flag in municipality and six town panchayats
प्रतापगढ़ में नगर पालिका परिषद बेल्हा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निकाय चुनाव में शनिवार को मतगणना के बाद एक नगर पालिका व छह नगर पंचायतों पर भाजपा ने परचम लहराया है। भाजपा ने कटरामेदनीगंज, मानिकपुर की सीट पर कब्जा जमाया। हालांकि सपा को दो सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी हरि प्रताप सिंह को 21123 मत मिला। उन्होंने सपा प्रत्याशी संतोष यादव को करीब दस हजार मतों से पराजित किया।

विज्ञापन


नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी में अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी मोहम्मद जकी खां को 2473 मत, नगर पंचायत कटरा मेंदनीगंज चेयरमैन की सीट सपा से छीनते हुए भाजपा प्रत्याशी सीता देवी ने 2318 मत पाकर जीत हासिल की। यह सीट सांसद संगमलाल गुप्ता के लिए प्रतिष्ठा बनी थी।
विज्ञापन


नगर पंचायत अन्तू में निर्दलीय प्रत्याशी संजय सोनी को 2878 मत, नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह में निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार को 3299 मत, नगर पंचायत मानधाता बाजार में अपना दल (एस) प्रत्याशी इन्द्रकली को 2645, नगर पंचायत गड़वारा बाजार में निर्दलीय प्रत्याशी सीमा सिंह 2909 वोट पाकर चुनाव जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टी में भाजपा के अशोक, कुंडा में जनसत्ता की ऊषा बनीं अध्यक्ष

नगर पंचायत पट्टी में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार को 2501, नगर पंचायत कोहड़ौर में निर्दलीय प्रत्याशी शीतला प्रसाद को 2584 मत, नगर पंचायत रामगंज में भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह 4091 मत व नगर पंचायत ढकवा से सपा प्रत्याशी अशोक त्यागी ने 3281 वोट पाकर जीत हासिल की।

नगर पंचायत कुंडा में सपा से सीट छीनते हुए अध्यक्ष पद पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी उषा त्रिपाठी ने 7734 मत पाकर जीत हासिल की। नगर पंचायत मानिकपुर में भी भाजपा प्रत्याशी चंद्रलता ने 7068 मत पाकर निवर्तमान चेयरमैन अबू जैद गुड्डू से चेयरमैन की कुर्सी छीन ली।

नगर पंचायत हीरागंज बाजार में भाजपा प्रत्याशी सुरेखा को 4843, नगर पंचायत डेरवा बाजार में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी कुंवर बहादुर को 4826 मत मिले।
नगर पंचायत लालगंज में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की प्रत्याशी अनीता को 5525 वोट पाकर विजेता बनीं।

कांटे की टक्कर में रानीगंज से भाजपा की मीरा गुप्ता ने मारी बाजी

नगर पंचायत रानीगंज में कांटे की टक्कर में भाजपा प्रत्याशी मीरा गुप्ता ने 4456 मत पाकर सपा प्रत्याशी को 68 मत से पराजित किया। नगर पंचायत पृथ्वीगंज में निर्दलीय प्रत्याशी नीलम सरोज ने 3204 वोट पाकर जीत हासिल की। नगर पंचायत सुवंसा बाजार में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी वेद प्रकाश ने 4434 मत पाकर जीत हासिल की।

मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक सत्य प्रकाश, जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, सीडीओ ईशा प्रिया, अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा लगातार चक्रमण करते रहे। मंडलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पंत, आईजी प्रयागराज चंद्र प्रकाश ने कुंडा मतगणना स्थल का निरीक्षण कर मतगणना प्रक्रिया को संपन्न कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed