फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP failed to stop unemployment and inflation - Ajay Rai

बेरोजगारी और महंगाई रोकने में भाजपा फेल - अजय राय

Thu, 03 Nov 2022 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
BJP failed to stop unemployment and inflation - Ajay Rai
अंबेडकर चौराहा स्थित इंदिरा भवन पर आयोजित बैठक में बोलते उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांती - फोटो : PRATAPGARH
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा बेरोजगारी और महंगाई रोकने में पूरी तरह फेल रही है। आज युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। उन्होंने राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि इससे भाजपा के लोगों की नींद उड़ गई है। उन्होंने दावा किया कि पदयात्रा में जिस तरह समर्थन मिल रहा है, उससे वर्ष 2024 में कांग्रेस को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के बाद बेल्हा पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि संगठन को मजबूती एवं नई ऊर्जा प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं के साथ दिन -रात काम करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी या संगठन की रीढ़ होते हैं।
विज्ञापन

उनको उनके कार्य के अनुसार सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और जिले के प्रभारी मुकुंद तिवारी ने कहा कि आज पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। बच्चों की पेंसिल रबड़, दूध,यहां तक की कफन पर भी जीएसटी लगाकर इस सरकार ने छात्रों, नवजवानों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के साथ छला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी एवं नगर अध्यक्ष इरफान अली ने संयुक्त रूप से आए हुए सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया । जिले में पहुचंने पर नीरज त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य डॉ. प्रशांतदेव शुक्ल, प्रदेश सचिव रंजीत सिंह सलूजा, प्रदेश सचिव उज्जवल शुक्ला,पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed