फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bjp divide people for power: rs kushwaha

सत्ता पाने के लिए बांट रही भाजपा : आरएस कुशवाहा

Mon, 03 Dec 2018 11:55 PM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Mon, 03 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
bjp divide people for power: rs kushwaha
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
 विकास कार्यों का ढिंढोरा पीटने वाली मोदी व योगी सरकार के कार्य धरातल पर कहीं नहीं दिख रहे हैं। जनता का रुख देखकर भाजपा के खेमे में बौखलाहट साफ दिख रही है। पहले जात-पात के नाम पर जनता को बहकाया, अब सत्ता के लोभ में हनुमानजी को भी जात-पात में बांटा जा रहा है। दलितों का वोट पाने को अब हनुमानजी को भी दलित बताया जा रहा है। यह बातें सोमवार को शहर के प्लाजा पैलेस में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहीं।  
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा ने सिर्फ जनता की भावनाओं का मजाक उड़ाया है। जिसे जनता जान चुकी है। इससे बौखलाए भाजपा के शीर्ष नेता व पदाधिकारी अब भगवान को जाति-पाति मेें बांटकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। राम मंदिर निर्माण के मामले को उठाते हुए भाजपा पर कटाक्ष किया। कहा कि राम मंदिर निर्माण कराने का दावा करने वाली भाजपा सरकार जनता को बहका रही है। कहा कि मोदी सरकार के चार वर्ष बीत जाने के बाद भी काला धन वापस नहीं आ सका। सभी एजेंडे पर सरकार फेल साबित हुई है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में गुंडे, माफिया हावी हैं। लूट, हत्या, छिनैती, बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। कार्यकर्ताओं का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि सभी एक जुट होकर काम करें। ब्राह्मण भाईचारा के जिला संयोजक और सदर से पूर्व प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें। इससे पहले बसपा नेता विजय मिश्रा बॉबी ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन मुख्य जोन इंचार्ज राजू गौतम ने किया। इस अवसर पर अमरेंद्र बहादुर, अनिल गौतम, अजमल खान, जगन्नाथ,, जिलाध्यक्ष सुशील गौतम, दीपचंद्र, अश्वनी, सादिक अली, राम समाज गौतम, अजय , हरिश्चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed