फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP booth president beaten to death with sticks bodies not allowing family to be raised

प्रतापगढ़: भाजपा बूथ अध्यक्ष की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, परिजन नहीं उठाने दे रहे शव, डीएम-एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े 

Sat, 27 Mar 2021 04:46 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 27 Mar 2021 04:46 PM IST
सार

  • भाजपाइयों की जुटी भीड़
  • परिजनों ने विधायक को घेरा 
  • लाश को नहीं उठाने दे रहे परिजन

विज्ञापन
BJP booth president beaten to death with sticks bodies not allowing family to be raised
भाजपा बूथ अध्यक्ष की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतापगढ़ के कोहड़ौर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता धीरेंद्र बहादुर सिंह की हत्या को लेकर शनिवार को मामला और गरमा गया है। आक्रोशित स्वजन पुलिस को शव नहीं सौंप रहे हैं। भाजपाइयों की भी भीड़ वहां जुट गई है। 
विज्ञापन


कहना है कि जब तक भाजपा जिला अध्यक्ष आकर पार्टी के सदस्य के परिवार के लिए मदद नहीं करेंगे तब तक शव नहीं उठने दिया जाएगा। परिवार के लोग डीएम एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। इसी बीच सदर विधायक राजकुमार पाल मृतक के परिवार को सांत्वना देने पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने सदर विधायक को भी घेर लिया। विधायक उन्हें समझाने और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दे रहे हैं। इसके बाद भी स्वजन नहीं मान रहे हैं। वे डीएम-एसपी को बुलाने की जिद पर अड़े हैं।
विज्ञापन


भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुष्पा सिंह रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं। आसपास व रिश्तेदार उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद धीरेंद्र के छोटे बेटे राहुल सिंह से घटना के संबंध में जानकारी ली। वहीं एडिशनल एसपी सुरेंद्र सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी भी वहां पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed