फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Birthday celebration at police station, theft of lakhs in block office

Pratapgarh News: थाने पर जन्मदिन का जश्न, ब्लॉक कार्यालय में लाखों की चोरी

Wed, 03 Jan 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 03 Jan 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Birthday celebration at police station, theft of lakhs in block office
मंगरौरा ब्लाक में कार्यालय का चोरों द्वारा तोड़ा गया दरवाजे का कुंडा। संवाद
थाना परिसर में सोमवार की रात पुलिसकर्मी नए वर्ष के साथ ही अपने अधिकारी का जन्मदिन मनाने का जश्न मनाते रहे। उधर ,चोर ब्लॉक कार्यालय से लाखों रुपये का कंप्यूटर समेत अन्य सामान समेट ले गए। मंगलवार की सुबह ब्लॉक पहुंचे कर्मचारियों को घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद पुलिस चोरों की तलाश करने की बात कही है।
विज्ञापन

हाल ही में मंगरौरा विकासखंड के कार्यालय का संचालन नए भवन में किया गया। सोमवार की रात चोरों ने मंगरौरा कार्यालय की चहारदीवारी फांदकर तीन कमरों का ताला तोड़ दिया। कमरों में लगे आठ कंप्यूटर, यूपीएस व सात प्रिंटर समेत अन्य सामान समेट ले गए। मंगलवार की सुबह ब्लॉक पहुंचने पर कर्मचारियों ने देखा कि कमरों का सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

ब्लॉक में चोरी की सूचना पर पहुंचे एसएसआई कमलेश पांडेय छानबीन शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर चोरों की पहचान करने का प्रयास करते रहे। पुलिस सूत्रों के अनुसार रात में थाना परिसर में पुलिसकर्मी एक अधिकारी के जन्मदिन का जश्न मनाने में व्यस्त थे। पुलिस को मस्ती में देख चोर ब्लॉक से लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। बीडीओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने थाने पर चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों ने हल्का दरोगा लचर कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई। प्रधानों ने भी पुलिस की सुस्ती की ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह नंदन से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed