{"_id":"5c1d2be6bdec22572b7e9537","slug":"bill-come-to-people-s-home-without-connections","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कनेक्शन के ही दर्जनों लोगों के घर आ गया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कनेक्शन के ही दर्जनों लोगों के घर आ गया बिल
Fri, 21 Dec 2018 11:45 PM IST
विनोद सिंह
pratapgarh
pratapgarh
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना कनेक्शन के ही दर्जनों लोगों के नाम से बिजली का बिल आ गया है। इससे लोग परेशानी में पड़ गए हैं। अभी तक इन लोगों के केबिल बिजली से जुड़े ही नहीं हैं और बिल दे दिया गया है।
विकास खंड कुंडा के इटौरा गांव में दो महीने पहले मीटर लगाया गया था।
इस दौरान लोगों से उनकी आईडी भी मांगी गई थी। मीटर लगाने के बाद लोग चले गए। कहा गया था कि कुछ दिन बाद उनकी केबिल जोड़ दिया जाएगा। महीनों बीतने के बाद भी केबिल नहीं जोड़ा गया। उधर, अभी दो दिन पहले सभी के नाम से बिल भी आ गया।
गांव के कल्लू यादव, प्रकाश यादव, छोटेलाल, सुुंदरलाल, समरजीत, हरिश्चंद्र, रामचंदर, बबन यादव, राम सुमेर पाल का कहना है कि उन्होंने बिजली जलाई ही नहीं और बिल आ गया। मीटर भी लगा दिया गया है। अगर बिल जनरेट किया जाता है तो मीटर रीडिंग के बाद किया जाता है। मीटर तो जीरो है, लेकिन बिल 1060 रुपये का दे दिया गया है। बिना बिजली जलाए ही बिल आने के चलते लोगों में आक्रोश है। इस बारे में एक्सईएन कुंडा का कहना है कि इस बारे में जानकारी नहीं है। सोमवार को किसी को भेजकर इसे चेक कराया जाएगा।