{"_id":"67ab94c8bb8cbbf697090f81","slug":"biker-killed-in-truck-collision-on-highway-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1006-133908-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
हाईवे पर देर रात बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिवार के लोगों में चीखपुकार मच गई।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई की।
लालगंज कोतवाली के चौखड़ देवापुर निवासी 26 वर्षीय जितेंद्र दुबे उर्फ राहुल सोमवार की रात करीब एक बजे किसी कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था। लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर वर्मा नगर चौराहे के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस लहुलूहान हालत में उसको ट्राॅमा सेंटर ले आई। यहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। लालगंज कोतवाल नीरज कुमार यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में कोतवाली लाया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।