फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   biker died in a road accident by tractor

ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार की मौत

Fri, 28 Feb 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
biker died in a road accident by tractor
ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कोतवाली क्षेत्र के भाले का पुरवा जमेठी गांव निवासी दशरथ लाल पटेल (29) पुत्र रामदुलारे पटेल बुधवार को एक शादी समारोह में शामिल होने मानिकपुर गया था। देर रात वह शादी समारोह से अकेले बाइक से लौट रहा था। कोतवाली के मवई रेलवे क्रासिंग के पास एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पुलिस ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को रात में सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव देख बिलख पड़े। सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed