फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike thieves gang up in police custody

चोरी की 13 बाइकों के साथ पकड़े गए तीन युवक

Tue, 25 Feb 2020 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bike thieves gang up in police custody
मानिकपुर थाने में चोरी की बाइकों के साथ पकड़े युवक। - फोटो : PRATAPGARH
पुलिस ने मंगलवार को बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने तीन सदस्यों को गिरफ्तार करके 13 बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन

मानिकपुर पुलिस ने सोमवार की शाम देशराज का इनारा के पास तीन अलग-अलग बाइकों पर जा रहे तीन युवकों को पकड़कर पूछताछ की।
इस दौरान तीनों बाइकों के कागज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने गाड़ियां चोरी की होने की बात स्वीकार की। इस पर तीनों युवकों व उनकी बाइकों को कब्जे में ले लिया गया।
पकड़े गए तीनों युवकों की पहचान अंकित पाल निवासी मनगढ़ कुण्डा, हरिचंद्र पटेल निवासी चुड़िहारिन का पुरवा पनिगौ थाना मानिकपुर, सुखराम पटेल निवासी त्रिलोचनपुर थाना मानिकपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने थाने में उनसे सघन पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की और गाडिय़ों के बारे में बताया। कुंडा के अंकित पाल के बारे में मानिकपुर थानाध्यक्ष डीएन यादव ने कोतवाल डीपी सिंह से मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बारे में कोतवाल ने पूरी जानकारी दी। इसके बाद उनकी मदद से अंकित के घर पहुंचकर पुलिस ने तीन गाडिय़ां बरामद की। इसके साथ ही हरिश्चंद्र के घर से तीन व सुखराम के घर से चार बाइकें बरामद कीं। सभी गाड़ियों के नंबर प्लेट बदले हुए थे।
मानिकपुर पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को सभी को जेल भेज दिया। कुंडा के मनगढ़ कटरा निवासी अंकित पाल पुत्र राम प्यारे कोतवाली का टापटेन अपराधी है।

उस पर कई थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें से करीब एक दर्जन मुकदमे चोरी के हैं। मंगलवार को सीओ कुंडा राधेश्याम ने मानिकपुर थाने में इसका खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed