फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike riding miscreants looted one and a half lakh on the power of pistol, ran away while firing in the air

Pratapgarh : बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर डेढ़ लाख लूटे, हवाई फायरिंग करते हुए भागे

Sat, 24 Jun 2023 04:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Jun 2023 04:58 PM IST
सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कालाकांकर निवासी महेश कुमार उर्फ पिंटू जायसवाल (40) पुत्र बाबूलाल जायसवाल अपने घर से दोपहर लगभग तीन बजे एक लाख 54 हजार रुपया लेकर मोटर साइकिल से जा रहा था। कालाकांकर पावर हाउस के पास अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने तमंचा सटाकर उसे रोक लिया।

विज्ञापन
Bike riding miscreants looted one and a half lakh on the power of pistol, ran away while firing in the air
बदमाशों के हमले में घायल पिंटू जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बाइक सवार बदमाशों ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम देते हुए पैसा लेकर जा रहे युवक को तमंचे और ईंट, पत्थर से मारकर घायल करने के बाद एक लाख 54 हजार रुपये लूट लिए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया। बदमाशों की धर पकड़ के लिए घेराबंदी की गई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। 

विज्ञापन

 

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कालाकांकर निवासी महेश कुमार उर्फ पिंटू जायसवाल (40) पुत्र बाबूलाल जायसवाल अपने घर से दोपहर लगभग तीन बजे एक लाख 54 हजार रुपया लेकर मोटर साइकिल से जा रहा था। कालाकांकर पावर हाउस के पास अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने तमंचा सटाकर उसे रोक लिया। ईंट से प्रहार कर घायल करने के बाद उसके पैसे लेकर भाग निकले। भागते समय बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे दहशत फैल गई।

विज्ञापन

 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल भेजवाने के साथ ही बदमाशों की खोजबीन के लिए घेराबंदी की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष नवाबगंज सुधीर कुमार सोनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। भुक्तभोगी पैसा लेकर कहां जा रहा था इसका भी पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो पिंटू जायसवाल ब्याज पर रुपया बांटता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed