फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike riding miscreants looted eight thousand rupees at gunpoint

Pratapgarh News: बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटे आठ हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted eight thousand rupees at gunpoint
नकाबपोश अपाचे सवार बदमाशों ने युवक से तमंचा सटाकर आठ हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे के बट से मारकर उसको घायल कर दिया। लूट की जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के गौरीगंज थाना के हुंडलियन का पुरवा सराय भागमानी निवासी अमरनाथ तिवारी सोमवार की रात करीब नौ बजे बाइक से लालगंज रिश्तेदार के इलाज के लिए पैसा पहुंचाने आ रहा था। लालगंज कोतवाली के गोसाई का पुरवा अमावां पेट्रोल पंप के समीप दो अपाचे सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसकी बाइक रुकवा लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा के बट से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और आठ हजार नकदी, मोबाइल फोन व पर्स लूट कर तमंचा लहराते भाग निकले। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश दूर जा चुके थे। पीड़ित ने मंगलवार को घटना की बाबत तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed