मानधाता से लौट रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर 10 हजार लूटे
रानीगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज पट्टी मार्ग पर बुढौरा कुम्भापुर गांव के पास में पट्टी थाना क्षेत्र के आमी सराय गांव निवासी राजेश यादव यह मांधाता से बाइक से अपने घर के लिए लौट रहा था। रानीगंज बाजार से बदमाशों ने पीछा कर लिया। बुढौरा मोड़ पर उसके दो साथी पहले से ही खड़े थे। बदमाशों ने बाइक के सामने गमछा फेंक दिया, जिससे अगले चक्के में गमछा लिपट गया और गाड़ी खड़ी हो गई।
पीछे से बदमाश पहुंचे और तमंचा सटाकर लगभग 10,000 नकदी छीन लिए। बाइक छीनने का प्रयास कर रहे थे कि पीछे से एक जीप आ गई, जिसकी रोशनी देखते ही बदमाश बुढ़ौरा की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने मामले की जानकारी रानीगंज पुलिस को दी है। रानीगंज पुलिस घटना के बारे में छानबीन कर रही है।