{"_id":"66203823af1ea166e8018b86","slug":"bike-riding-miscreants-kidnapped-the-contractor-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-115609-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार को किया अगवा
विज्ञापन
दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार को मारपीट कर अगवा कर लिया। ठेकेदार के सहयोगी को पीटकर झाड़ी में ढकेलकर भाग निकले। ठेकेदार के अगवा होने के बाद परिजन परेशान हैं।
रानीगंज थाना के आमापुर निवासी विनोद गौतम शटरिंग की ठेकेदारी करते हैं। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे वह बाइक से सहयोगी चंद्रशेखर के साथ साइट पर कठिंद्रा गांव जा रहे थे। फतनपुर थाना क्षेत्र के गीता नगर बाजार के पास दो पल्सर सवार चार बदमाशों ने बाइक में टक्कर मारकर उन्हें रोक लिया। पिटाई कर ठेकेदार को बाइक पर बैठा लिया। सहयोगी चंद्रशेखर के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे पीटकर सड़क किनारे झाड़ी में ढकेल दिया और भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए हाथ पैर मारना शुरू कर दिया। ठेकेदार के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि विनोद को रुपये सहित अगवा किया गया है। वह पैसा लेकर साइट पर जा रहे थे। फतनपुर थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि विनोद का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।