{"_id":"65ea1fec79c2ea5d140b2547","slug":"bike-riders-abducted-a-young-man-by-pretending-to-be-policemen-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-113500-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: खुद को पुलिस वाला बताकर युवक को उठा ले गए बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: खुद को पुलिस वाला बताकर युवक को उठा ले गए बाइक सवार
Fri, 08 Mar 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
घर से कुछ दूर मवेशी चरा रहे युवक को बाइक सवार दो युवक खुद को रानीगंज पुलिस बताकर उठा ले गए। सूचना मिलने के बाद परेशान परिजनों ने पुलिस को खबर दी। कई घंटे की छानबीन के बाद भी युवक को पता नहीं चल सका। पुलिस आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।
दिलीपपुर के करनपुर खूंझी निवासी शमीम बृहस्पतिवार के दीवानगंज- उड़ैयाडीह मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के करीब मवेशी चराने गया था। इस बीच उसके करीब बाइक सवार दो युवक आकर रुके। उन लोगों ने शमीम से कहा कि वे रानीगंज थाने के पुलिसकर्मी हैं। चुपचाप उनके साथ बाइक से चलो। दोनों युवक उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले जाने लगे।
इस बीच मौका पाकर उसने फोन से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना देने के बाद ही उसका मोबाइल बंद हो गया। परेशान परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। परिजनों ने घटना की जानकारी बेलखरनाथ धाम पुलिस चौकी पर दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुनील गुप्ता छानबीन करते हुए सीएचसी व दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज देखते रहे, लेकिन खुद को पुलिस बताने वालों का कुछ पता नहीं चल सका। चौकी प्रभारी ने थानाध्यक्ष रानीगंज से बात भी की। उन्होंने शमीम नाम के युवक को थाने पर लाने की बात से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजन रोने- बिलखते लगे।