{"_id":"6471a5ea51136b0dbe007105","slug":"bike-rider-father-and-son-died-due-to-car-collision-condition-of-wife-and-daughter-critical-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, पत्नी और बेटी की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, पत्नी और बेटी की हालत नाजुक
Sat, 27 May 2023 02:10 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 May 2023 02:10 PM IST
सार
प्रतापगढ़ में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां और बेटी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज में कार की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की मौत हो गई। पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरेमहाबल गांव निवासी मनोज सिंह (36) अपनी पत्नी सीमा (30), पुत्र शिवम (8) और सपना (5) के साथ बाइक से अपनी ससुराल जामताली जा रहे थे।
विज्ञापन
पृथ्वीगंज बाजार में बलेनो कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चारों घायल हो गए। इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मनोज और शिवम को मृत घोषित कर दिया गया। सपना और सीमा को एसआरएन रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन