{"_id":"5fda51728ebc3e3b8f7cacc4","slug":"bike-rider-dies-in-high-speed-car-collision-pratapgarh-news-ald294192919","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक शफीक। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार शफीक (40) की मौत हो गई। हादसे में पत्नी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में अज्ञात कार चालक पर मुकदमा दमर्ज कराया गया है।
उदयपुर थाना क्षेत्र के हर्षपुर निवासी मो. शफीक पुत्र बहाव अली गौरीगंज में रहकर मजदूरी करता था। बुधवार को वह बाइक से अपनी पत्नी नसीमुद (37) व रिश्तेदार आसिफा बानो (25) के साथ अठेहा निमंत्रण में शामिल होने जा रहा था।
उदयपुर थाना क्षेत्र के अमांवा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी व रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को आनन फानन में सांगीपुर सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने शफीक को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। मामले में मृतक के चाचा अब्दुल गनी की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ उदयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद