{"_id":"5d39f60d8ebc3e6ca06b6cfe","slug":"bike-rider-dies-due-to-vehicle-grip-pratapgarh-news-ald2504439105","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
मृतक नानबाबू वर्मा। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
रिश्तेदारी से लौट रहा था घर, देर रात हाईवे पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज कैथौला। लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रिश्तेदारी से घर लौटते समय जिले की रायबरेली सीमा पर हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
लालगंज कोतवाली के पयागीपुर मुसवा नगर निवासी नानबाबू वर्मा (19) पुत्र राम भरोस वर्मा बुधवार को रायबरेली जिले के सलोन बाबू का पुरवा रिश्तेदारी गया था। रात 11 बजे के करीब वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर लालगंज कोतवाली के बोधी सिंह का पुरवा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिले की रायबरेली सीमा पर हुई घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल नानबाबू को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। लेकिन रास्ते में उसकी सांसे थम गई। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर पर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पीएम का कागजात बनवाने में परिजन हुए हलाकान
रानीगंज कैथौला। बाइक सवार युवक की मौत होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। परिजन शव की तलाश में भटकते रहे। किसी तरह शव जिला अस्पताल में होने की उन्हें जानकारी मिली तो वहां पहुंच गए। लेकिन लालगंज पुलिस के कागजात नहीं भेजने से पीएम में देरी होने लगी। जिस पर परिजन कागजात बनवाने कोतवाली पहुंचे। यहां पहुंचने पर परिजनों को रानीगंज कैथौला चौकी, कोतवाली व लीलापुर चौकी के चक्कर लगाना पड़ा। घंटों हलाकान होने के पश्चात परिजनों को पीएम का पेपर मिला। जिसके बाद वे जिला अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम किया जा सका।