{"_id":"60f321da8ebc3e6d602d79fe","slug":"bike-rider-dies-due-to-magic-collision-fellow-injured-pratapgarh-news-ald311137498","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दर्शनार्थी की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दर्शनार्थी की मौत, साथी घायल
Sun, 18 Jul 2021 12:08 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:08 AM IST
सार
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर फतनपुर थाना के रामापुर बाजार स्थित ओवरब्रिज पर मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दर्शनार्थी की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विस्तार
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर फतनपुर थाना के रामापुर बाजार स्थित ओवरब्रिज पर मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दर्शनार्थी की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मजमा लग गया। लोगों ने घायल को अस्पताल भेजा।
फतनपुर थाना क्षेत्र के साढ़ गांव निवासी कुलदीप शुक्ला (25) अपने दोस्त ऋषि शुक्ला (22) के साथ शनिवार को बाइक से शनिदेवधाम जा रहा था। रामापुर ओवरब्रिज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों को गौरा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ऋषि शुक्ला ने दम तोड़ दिया। कुलदीप शुक्ला को स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, ऋषि की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ऋषि शुक्ला दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई गौरव शुक्ला मुंबई में रहता है। ऋषि बीए का छात्र था।