फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike rider dies due to collision with vehicle

Pratapgarh News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with vehicle
पट्टी कोतवाली के गड़ौरी के करीब सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन

गड़ौरी निवासी 30 वर्षीय अजय मिश्रा उर्फ डब्लू सोमवार की शाम बाइक लेकर घर के काम से उड़ैयाडीह बाजार गए थे। वहां से रात में लौटते समय पट्टी- रानीगंज मार्ग पर घर से पहले ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह बाइक समेत सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पीछे बैठे युवक को मामूली चोटें आईं। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन घायल अजय मिश्रा को उपचार के लिए सीएचसी पट्टी ले गए। वहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उपचार शुरू होने के दौरान ही अजय की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। मृतक के बेटे व बेटी के सिर से पिता का साया छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed