{"_id":"5d7fde9a8ebc3e93bb4c5d34","slug":"bike-rider-dies-after-hitting-his-car-sister-injured-pratapgarh-news-ald2550750136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से टकराकर बाइक सवार की मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से टकराकर बाइक सवार की मौत, बहन घायल
विज्ञापन
कुंडा के किलहना हथिगवां रोड पर सडक़ हादसे में युवक की मौत पर बिलखते परिजन।
- फोटो : PRATAPGARH
अचानक नीलगाय सामने आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे युवक व उसके पीछे बैठी उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। थोड़ी देर बाद ही युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बहन को डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
प्रयागराज जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव निवासी राकेश प्रजापति (28) पुत्र देवी प्रसाद अपनी बहन चंद्रकली (21) के साथ हथिगवां थाना क्षेत्र के कटरा गांव स्थित भाई रमेश की ससुराल में निमंत्रण में शामिल होने आया था। सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह घर जाने के लिए अपनी बहन के साथ निकला।
रास्ते में किलहनापुर के पास उसकी बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ गई। उससे बचने के लिए उसने बाइक दूसरी तरफ मोड़ी। इस दौरान सामने आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने दोनों को अस्पताल भेजवाने का प्रयास किया, लेकिन युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
उसकी बहन को स्थानीय चिकित्सक को दिखाकर प्रयागराज भेज दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को कुंडा सीएचसी भेजा। कुंडा सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर उसका भाई रमेश भी सीएचसी में पहुंचा। देर रात पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही थी।