फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike rider dies after colliding with tanker

Pratapgarh News: टैंकर से टकराकर बाइक सवार की मौत

Wed, 24 May 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 24 May 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with tanker
क्षेत्र के अर्रो निवासी अजय कुमार सोमवार को अपने रिश्तेदार को बाइक से छोड़ने कोड़री गया था। वहां से लौटते समय महमूदपुर गांव के करीब सड़क किनारे खड़े पानी भरे टैंकर से बाइक समेत टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



मारपीट के मामले में सात लोगों पर केस
भाव नगर सरियावां निवासी विपिन कुमार का आरोप है कि 10 मई को गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की थी। एएसपी पश्चिमी के आदेश पर पुलिस ने छोटेलाल, मुन्नालाल, रामवीर, रेखा देवी, पुष्पा, विजमा, हरीराम, कल्पना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला की पिटाई, प्रयागराज रेफर
महेशगंज थाना क्षेत्र के पींग निवासी कंचन पांडेय का पति कृष्ण कुमार पांडेय मुंबई में रहता है। कंचन घर पर अपनी दो बेटियों के साथ रहती है। मंगलवार को पड़ोसियों ने कहासुनी के दौरान कंचन को पीट कर घायल कर दिया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।


महिला ने खाया जहरीला पदार्थ
हथिगवां थाना क्षेत्र के कबीरपुर सरैंया निवासी रेखा मिश्रा ने सोमवार की शाम अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। मानिकपुर थाना क्षेत्र ऊंचेगांव निवासी कैलाश गौतम का चार वर्षीय बेटा क्रांति कुमार गौतम ने भी सोमवार की शाम घर में खेलते समय अंजाने में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे भी सीएचसी लाया गया।


अनियंत्रित कार नाले में पलटने से पांच श्रद्धालु घायल
कार से मनगढ़ धाम दर्शन करने जाते समय कार पलटने से पांच लोग घायल हो गए। बाघराय थाना क्षेत्र के कोर्रही निवासी राम सिंह अपनी बेटी शोभा व फतनपुर इलाके से आए रिश्तेदारों संग सोमवार की शाम भक्ति धाम मनगढ़ दर्शन करने जा रहे थे। पुरवियन का पुरवा कुंडा करीब अचानक कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। जिससे शोभा देवी, गायत्री मौर्य और अंकित मौर्य समेत पांच लोग घायल हो गए। आस पास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी भेजा।


घर में घुसकर नकदी समेत लाखों के जेवर उड़ाए
थाना के कुशहा पूरब निवासी रमेश चंद तिवारी के घर में सोमवार की रात चोर घुस गए। वह कमरे का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये और लाखों के जेवर समेटकर भाग निकले। मंगलवार की सुबह चोरी की वारदात देख परिजन दंग रह गए। कुछ दूरी पर टूटा सूटकेश और बक्शा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।



नाली बनवा रहे ग्राम प्रधान से मारपीट
महेशगंज थाना क्षेत्र के अन्नावा के ग्राम प्रधान रंजीत यादव मंगलवार की सुबह पक्की नाली का निर्माण करवा रहे थे । तभी गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने निर्माण रोक दिया। ग्रामीणों के अनुसार विरोध करने वाले व्यक्ति की पत्नी प्रधान से भिड़ गई। आसपास के लोगों के बीच-बचाव पर मामला शांत हुआ। इस दौरान एक कार का कुछ लोगों ने शीशा तोड़ दिया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed