फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike rider dies after being hit by tractor, partner serious

प्रतापगढ़ : ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

Sun, 21 Aug 2022 11:54 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2022 11:54 PM IST
सार

महेशगंज थाना क्षेत्र के धमोहन गांव निवासी रवि पटेल (19) शनिवार की शाम रामपुर संग्रामगढ़ निवासी अपने ममेरे भाई आलोक पटेल के साथ लालगंज कोतवाली क्षेत्र के हरनाहर के पास बहन की शादी के सिलसिले में बाचतीत करने गया था।

विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by tractor, partner serious
मृतक रवि पटेल। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सरायसद्भाव के करीब रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



महेशगंज थाना क्षेत्र के धमोहन गांव निवासी रवि पटेल (19) शनिवार की शाम रामपुर संग्रामगढ़ निवासी अपने ममेरे भाई आलोक पटेल के साथ लालगंज कोतवाली क्षेत्र के हरनाहर के पास बहन की शादी के सिलसिले में बाचतीत करने गया था। वहां से दोनों रविवार की सुबह 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन



सराय सद्भाव गांव के सामने ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था होती। इससे पहले ही रवि पटेल की सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल आलोक को लालगंज सीएचसी पहुंचाया। घटनास्थल पर पहुंची मृतक की मां गुलाबकली समेत परिजन रोते बिलखते रहे। मृतक के पिता मुन्ना पटेल रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed