{"_id":"5cb4ce84bdec2214380c49eb","slug":"bike-rider-collided-with-a-dog-to-avoid-dog-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते से बचने के चक्कर में बाइक सवार पुलिया से टकरा गया, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते से बचने के चक्कर में बाइक सवार पुलिया से टकरा गया, मौत
Tue, 16 Apr 2019 01:22 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
अमर सिंह। फाइल फोटो
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़-अमेठी बार्डर पर स्थित अंतू थाना के नरी गांव के पास कुत्ते से बचने के चक्कर में बाइक सवार पुलिया से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अंतू थाना क्षेत्र के बझान गांव निवासी 22 वर्षीय अमर सिंह पुत्र आशीष सिंह सोमवार को बाइक से रिश्तेदारी में नेवादा जा रहा था। प्रतापगढ़-अमेठी बार्डर पर स्थित केल्लाही नरी गांव के पास सामने अचानक कुत्ता आ गया।
उससे बचने के चक्कर में वह बाइक लेकर पुलिया से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे संडवाचंद्रिका सीएचसी में भर्ती कराने के साथ परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।