{"_id":"66db48f699825686db0b8ba4","slug":"bike-collides-with-scooty-salesman-dies-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-124071-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: स्कूटी से टकराई बाइक, सेल्समैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: स्कूटी से टकराई बाइक, सेल्समैन की मौत
Fri, 06 Sep 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित जोगापुर मुफरिद गांव के समीप आमने-सामने बाइक और स्कूटी में भिड़ंत हो गई। बाइक सवार सेल्समैन की मौत हो गई।
अजगरा निवासी अंगद सिंह (45) गैस एजेंसी पर सेल्समैन का काम करता था। शुक्रवार देर शाम वह बाइक से मोहनगंज जा रहा था। जोगापुर मुफरिद गांव के समीप अचानक सामने से तेज रफ्तार में स्कूटी सवार आ गया। इस दौरान बाइक और स्कूटी में भिड़ंत हो गई। हादसे में अंगद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगाें की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।