फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike collides with buggy, youth dies

बुग्गी से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tue, 14 Sep 2021 11:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with buggy, youth dies
लालगंज कोतवाली के अमिलहा में सड़क हादसे में मृत युवक के दुखी परिजन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
मेला देखने जा रहे युवक की बाइक सड़क के किनारे खड़ी तख्त लदी बुग्गी से टकरा गई। जिससे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के अजगरा अमिलहा निवासी दिनेश कुमार सिंह (40) घर पर ही रहता था। कोरोना काल में काम छूटा तो वह फिर उसके जीविकोपार्जन की गाड़ी रफ्तार नहीं पकड़ सकी। सोमवार की रात वह बाइक लेकर अजगरा मेला की ओर गया था। रास्ते में सड़क किनारे तख्त लादकर एक बुग्गी खड़ी थी। जिससे उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोने लगे। मृतक के पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है और उसकी मां व पत्नी माधुरी सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम का माहौल व्याप्त हो गया।

मृतक दिनेश कुमार सिंह। फाइल फोटो

मृतक दिनेश कुमार सिंह। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed