फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike collided with divider, laborer died

Pratapgarh News: डिवाइडर से टकराई बाइक, मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with divider, laborer died
फतनपुर थाना क्षेत्र सुवंसा बड़ी नहर के पास बुधवार को अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार मजदूर मुकेश की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

फतनपुर के सांढ निवासी 42 वर्षीय मुकेश अपने गांव के ही 34 वर्षीय गुड्डू के साथ बुधवार को शटरिंग का कार्य करने मुंगरा बादशाहपुर गया था। शाम करीब चार बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सुवंसा बड़ी नहर की पुलिया के पास पहुंचते ही अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक चला रहे मुकेश का गला भी डिवाइडर की रेलिंग के तार में फंस गया। यह देख आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे।
विज्ञापन

एंबुलेंस से दोनों को गौरा सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल गुड्डू को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन सीएचसी पहुंचकर रोने बिलखने लगे। मृतक मुकेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मां श्यामा देवी, बहन अर्चना रोते हुए बेहोश हो जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed