फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike and mobile looted in broad daylight

दिनदहाड़े तमंचे के बल पर लूटी बाइक व मोबाइल

Wed, 13 May 2020 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bike and mobile looted in broad daylight
Bike and mobile looted in broad daylight - फोटो : PRATAPGARH
दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक व मोबाइल लूट लिया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सीओ रानीगंज व पट्टी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पीड़ित से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के नजियापुर निवासी रामआसरे यादव पुत्र शिवराम यादव मंगलवार दोपहर परिवार के सदस्य के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आनलाइन आवेदन करने दिलीपपुर बाजार गया था।
विज्ञापन

वहां से करीब तीन बजे वह घर लौट रहा था। कंधई थाना क्षेत्र के गोपालपुर सई नदी पुल पर पहुंचते ही बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक बदमाशों ने उसे तमंचा सटा दिया। इसके बाद उसकी बाइक व मोबाइल छीनकर जामताली की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के भागने के दौरान पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी, सीओ पट्टी रमेशचंद्र, एसओ रानीगंज भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगे। कुछ ही देर में स्वाट टीम भी मौके पर पहुंच गई। सीओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed