फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Big accident on Lucknow-Prayagraj highway in Pratapgarh, collision of two cars, MANY DIED

Road Accident: लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा, दो कारों की टक्कर, दंपती और बेटे की मौत, मासूम समेत दो घायल

Wed, 08 Mar 2023 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Mar 2023 10:52 AM IST
सार

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में मां-बाप और बेटे की मौत हो गई, जबकि मासूम बेटी घायल हुई है। हादसा दो कारों के बीच टक्कर होने से हुआ।

विज्ञापन
Big accident on Lucknow-Prayagraj highway in Pratapgarh, collision of two cars, MANY DIED
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हाईवे पर दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दंपती और बेटे की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर मानिकपुर थाना इलाके के रहमत अली का पुरवा गांव के पास बुधवार की सुबह दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


कार सवार प्रयागराज के जार्जटाउन के रहने वाले राहुल श्रीवास्तव (35) उनकी पत्नी प्राची श्रीवास्तव (30) बेटे अर्शदीप (10) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन साल की बेटी आवया और दूसरी कार सवार प्रयागराज जार्जटाउन के राजेश श्रीवास्तव घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed